बाबा गरीबनाथ मंदिर परिसर में पार्थिव पूजन व रुद्राभिषेक का आयोजन

गुरुवार को नगर पंचायत अंतर्गत बाबा गरीबनाथ प्रांगण स्थित दुर्गा मंडप में सर्व जनकल्याणार्थ लखराम पूजा, रुद्राभिषेक, हवन, संगीतमय गंगा महाआरती व संध्या भजन का आयोजन किया गया.

सुरसंड. कवि विद्यापति सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में गुरुवार को नगर पंचायत अंतर्गत बाबा गरीबनाथ प्रांगण स्थित दुर्गा मंडप में सर्व जनकल्याणार्थ लखराम पूजा, रुद्राभिषेक, हवन, संगीतमय गंगा महाआरती व संध्या भजन का आयोजन किया गया. समस्तीपुर से आये आचार्य पंडित संतोष झा, सह आचार्य पंडित ललित मोहन झा, पंडित आदित्य कुमार झा, पंडित गोपाल झा, पंडित मोहन झा व मुख्य यजमान जयप्रकाश झा, प्रवीण कुमार मिश्र व अंकित कुमार झा के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच 1.65 लाख पार्थिव पूजन के साथ ही रुद्राभिषेक किया गया. वहीं पूजक के रूप में अंशु कुमार, पुष्पेंद्र नाथ ओझा, विपुल कुमार पांडेय, कोटेश्वर झा व विनोद झा आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >