Sitamarhi : ऑन ड्यूटी शिक्षक उमेश की हर्ट अटैक से मौत

प्रखंड की बुलाकीपुर पंचायत के बुलाकीपुर गांव वार्ड नंबर 12 निवासी नथुनी राउत के 40 वर्षीय पुत्र उमेश कुमार की मौत दिल का दौरा पड़ने से शुक्रवार को हो गई.

रीगा.

प्रखंड की बुलाकीपुर पंचायत के बुलाकीपुर गांव वार्ड नंबर 12 निवासी नथुनी राउत के 40 वर्षीय पुत्र उमेश कुमार की मौत दिल का दौरा पड़ने से शुक्रवार को हो गई. उमेश कुमार सुप्पी प्रखंड क्षेत्र के पकड़ी परसा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे. विद्यालय परिसर में ही हर्ट अटैक से उमेश कुमार की मौत हो गई. पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उमेश कुमार की तबीयत अचानक खराब होने की सूचना प्राप्त हुई. परिजन लोग विद्यालय पहुंचे, जहां उनकी मृत्यु हो गई थी. उमेश पत्नी, एक पुत्र एवं एक पुत्री नाबालिग अवस्था में छोड़कर दुनिया को अलविदा कह दिया. उमेश के निधन पर पंचायत के पूर्व मुखिया पवन कुमार शाह, किसान मोर्चा के नेता पारसनाथ सिंह, शिक्षक सुभाष गुप्ता, शिक्षक सदन के अध्यक्ष रामकृपाल ठाकुर, प्रधानाध्यापक प्रेम प्रकाश मंडल व राजेश राम आदि ने गहरी संवेदना प्रकट की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ पिछले 17 वर्षों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक दोनों माध्यमों में सक्रिय रहे हैं. एक खोजी पत्रकार के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है. भ्रष्टाचार, अपराध एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे हमेशा सामाजिक सरोकारों और आम लोगों की समस्याओं को निष्पक्ष, निर्भीक और जनपक्षधर तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >