Sitamarhi: नानपुर व बथनाहा में भीषण आग, धू-धू कर जलीं नौ दुकानें, लाखों का नुकसान

मंगलवार की देर रात जिले के अलग-अलग जगहों पर भीषण आग में नौ दुकानें जलकर खाक हो गयी. आग से लाखों मूल्य के सामान के नुकसान की सूचना है.

सीतामढ़ी. मंगलवार की देर रात जिले के अलग-अलग जगहों पर भीषण आग में नौ दुकानें जलकर खाक हो गयी. आग से लाखों मूल्य के सामान के नुकसान की सूचना है. नानपुर ब्लॉक चौक के पास पांच दुकानें जलकर खाक हो गयी. इसमें दुकानदार सदानंद पाठक, वेदानंद पाठक, उमेश साह, नुनु झा, लक्ष्मीकांत झा की पान, नाश्ता व बोरा की दुकानें शामिल है. दुकानदारों ने बताया कि इसी दुकान से मेरे पूरे परिवार का जीवन यापन चल रहा था. अहले सुबह तीन बजे डॉयल 112 पर फोन कर अगलगी की सूचना दी. फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया. सुबह विधायक मुकेश कुमार यादव, पुपरी एसडीओ गौरव कुमार, सीओ चंदन कुमार, थानाध्यक्ष रूपेश कुमार, सअनि शशि कुमार, ओम प्रकाश पहुंचकर हादसे की जानकारी ली. उधर, बाजार पर स्थित चार दुकानों में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है. रात्रि 12.40 बजे इलाहाबाद बैंक रोड स्थित एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग की चिंगारी उठी और देखते ही देखते आसपास के चार दुकानों में अपनी चपेट में ले लिया. हालांकि स्थानीय लोगों की सूचना पर थानाध्यक्ष बथनाहा धनंजय चौधरी पुलिस बलों व चार अग्निशमन वाहन पहुंचकर चार गाड़ियों पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया, तब तक चार दुकानों की सभी जलकर राख में तब्दील हो गयी. इस अगलगी में बथनाहा गांव निवासी छेदी ठाकुर का सैलून, रंभू मंडल का होटल, संतोष ठाकुर का किराना दुकान व वाल्मीकि कुमार की पान का दुकान राख में तब्दील हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >