झोला लेकर नेपाल की ओर तेजी से बढ़ रहा था युवक, SSB ने रोका तो खुल गया नशीली दवाओं का राज

एसएसबी 51वीं बटालियन ने भारत-नेपाल सीमा पर नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नेपाली युवक को पकड़ा है. युवक के पास से सात बोतल कोरेक्स, 100 नशीली टैबलेट और नेपाली रुपये बरामद हुए हैं. इस कार्रवाई के बाद सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

Sitamarhi News: सोनबरसा. भारत-नेपाल सीमा पर नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ एसएसबी 51वीं बटालियन के जवानों ने बड़ी कार्रवाई की है. शनिवार देर शाम रमनगरा गांव के समीप इंडो-नेपाल रोड पर निगरानी के दौरान जवानों ने एक नेपाली युवक को संदिग्ध हालत में पकड़ा. तलाशी लेने पर उसके झोले से सात बोतल नशीली दवा कोरेक्स, 100 नशीली टैबलेट, मोबाइल फोन और 6,920 नेपाली रुपये बरामद हुए.

Sonbarsa News: नेपाल की ओर तेजी से जा रहा था युवक, SSB ने रोका

कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर अधीर कुमार घोष के अनुसार, शनिवार देर शाम जवान इंडो-नेपाल रोड पर निगरानी कर रहे थे. इसी दौरान रमनगरा गांव के समीप एक युवक झोला लेकर तेजी से नेपाल की ओर जाता दिखाई दिया.

युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर जवानों ने उसे रोककर पूछताछ की. इसके बाद झोले की तलाशी ली गयी तो उसमें नशीली दवाएं बरामद हुईं.

झोले से मिली कोरेक्स और 100 नशीली गोलियां

तलाशी के दौरान झोले से कोरेक्स की सात बोतल, 100 नशीली टैबलेट, एक मोबाइल फोन और 6,920 नेपाली रुपये बरामद किए गए. इसके बाद एसएसबी जवानों ने आरोपी को बरामद सामान के साथ कन्हौली थाना पुलिस को सौंप दिया.

नेपाल का रहने वाला है गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार युवक की पहचान नेपाल के सर्लाही जिले के मलंगवा थाना क्षेत्र स्थित लौकट गांव निवासी राज नारायण ठाकुर के पुत्र रुपेश कुमार के रूप में हुई है.

एसएसबी की कार्रवाई के बाद सीमा क्षेत्र में नशीली दवाओं की तस्करी को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी और सख्त होने की बात सामने आयी है.

NDPS एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

कन्हौली थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया कि पुलिस ने बरामद नशीली दवा, टैबलेट, मोबाइल और नेपाली रुपये को जब्त कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

पुलिस कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर दो साल तक यौन शोषण का आरोप, निजी वीडियो वायरल करने की धमकी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Birndra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >