29 को परिहार में होगा एनडीए के विस स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

प्रखंड कार्यालय में एनडीए की विधानसभा स्तरीय बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई.

परिहार. प्रखंड कार्यालय में एनडीए की विधानसभा स्तरीय बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. संचालन जदयू जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह कुशवाहा ने किया. भाजपा जिलाध्यक्ष ने 29 अगस्त को परिहार उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित होने वाले एनडीए विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पांचों घटक दलों के कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की. वहीं जदयू जिलाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि सम्मेलन में कार्यकर्ताओं के बैठने एवं व्यवस्थाओं की पूरी जिम्मेदारी गठबंधन के सभी दल मिलकर निभाएंगे. पूर्व विधायक राम नरेश यादव ने कहा कि वे जिम्मेदारी के साथ एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ सम्मेलन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने में कोई कोताही नहीं बरतेंगे. विधायक गायत्री देवी ने कहा कि एनडीए पूर्व से ही मजबूत है. आगामी विधानसभा चुनाव में 225 से अधिक सीटें जीतकर लौटेंगे. मौके पर जदयू जिला संयोजक हरिद्वार पटेल, जदयू विधानसभा प्रभारी परिहार रामेश्वर साहनी, जदयू मंडल अध्यक्ष नरेंद्र यादव, गोपी ठाकुर, लोजपा (आर) अध्यक्ष बेचू पासवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदुमन साह, शिवशंकर कुशवाहा व भाजयुमो के जिला महामंत्री अंकुश यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >