पुपरी में श्रावणी मेले की तैयारी तेज, नागेश्वर नाथ मंदिर में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था सख्त

पुपरी में श्रावणी मेले की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। नागेश्वर नाथ मंदिर परिसर में सुरक्षा, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रशासन ने कड़े निर्देश दिए हैं। मेले के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

Nageshwarnath Temple Shravani Mela 2026: श्रावणी मेले को लेकर पुपरी अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है. मंगलवार को एसडीओ सह न्यास समिति के अध्यक्ष गौरव कुमार ने नागेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की. इस दौरान सुरक्षा, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर संबंधित विभागों और मंदिर समिति को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए.

प्रशासन का लक्ष्य है कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण मिले.

मंदिर परिसर में दुकानें लगाने पर रोक

निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मंदिर परिसर के अंदर किसी भी प्रकार की दुकान नहीं लगाई जाएगी.

उन्होंने मंदिर को आकर्षक लाइटिंग से सजाने, सीसीटीवी कैमरे, वॉच टावर लगाने और स्वयंसेवकों (वॉलिंटियर) को पहचान बैज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं पर विशेष जोर

एसडीओ ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी केशव गोयल को मंदिर परिसर, आसपास के क्षेत्रों और कुएं की विशेष साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया.

इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, शौचालय और प्राथमिक उपचार की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा.

हर सोमवार बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था

श्रावणी मेले के दौरान प्रत्येक सोमवार को श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक प्लान में बदलाव किया गया है.

  • रजिस्ट्री ऑफिस से कर्पूरी चौक तक सभी बड़े और छोटे वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी.
  • मधुबनी से आने वाले वाहन लोहिया भवन, आईटीआई कॉलेज के बगल और 36 नंबर गुमटी होते हुए एसएच-52 की ओर जाएंगे.
  • सीतामढ़ी से आने वाले वाहन गाढ़ा रोड और कदम चौक होते हुए कर्पूरी चौक पहुंचेंगे.

बैरिकेडिंग और सूचना पट लगाने के निर्देश

एसडीओ ने मंदिर समिति को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त बांस-बैरिकेडिंग, पेयजल व्यवस्था और सूचना पट लगाने का भी निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि श्रावणी मेले के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभागों को समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभानी होंगी.

निरीक्षण के दौरान डॉ. ओमप्रकाश, उमाशंकर चौधरी, महेश कुमार, श्याम राज, रणधीर चौधरी समेत मंदिर समिति और प्रशासन के अन्य प्रतिनिधि भी मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Baidnath thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >