sitamarhi news : शहर के विकास के लिए मोहल्ला सभा का आयोजन

सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार में शहरीकरण के बढ़ते कदम "आपका शहर आपकी बात " कार्यक्रम से संबंधित समीक्षात्मक बैठक हुई.

सीतामढ़ी. सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार में शहरीकरण के बढ़ते कदम “आपका शहर आपकी बात ” कार्यक्रम से संबंधित समीक्षात्मक बैठक हुई. कार्यक्रम का शुभारंभ 25 से होगा. नगर निगम के तत्वाधान में वार्ड नंबर- 03, महारानी स्थान, सीतामढ़ी में “आपका शहर-आपकी बात “कार्यक्रम हुआ. इसके तहत नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता को मुहल्ला सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम स्थल से डीएम रिची पांडेय एवं जिला के वरीय पदाधिकारी के साथ स्थानीय लोग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीएम की समीक्षात्मक बैठक से जुड़े रहें. मौके पर मंत्री पर मोतीलाल प्रसाद, महापौर रौनक जहां परवेज,नगर आयुक्त प्रमोद कुमार पांडे व अन्य लोग मौजूद थे.

— प्राथमिकता के आधार पर योजनाएं

नगर आयुक्त ने बताया कि इस कार्यक्रम की विशेषता है कि इसमें नागरिकों की भागीदारी को प्रोत्साहित किया जा रहा है. जिला प्रशासन व निकाय अधिकारी आमजन से संवाद स्थापित कर उनके प्राथमिकताओं एवं आवश्यकताओं को जानेंगे. फिर उसके अनुरूप विकास योजनाएं बनाई जाएगी. इस पहल से न केवल नगरों की भौतिक स्थिति में सुधार होगा, बल्कि नागरिकों को शासन में विश्वास और सुदृढ़ होगा. यह अभियान शहरी जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने तथा सशक्त व समावेशी शहरी बिहार के निर्माण की दिशा में एक प्रभावी प्रयास है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >