सीतामढ़ी: चाय दुकानदार की हत्या से गम में डूबा परिवार, विधायक पहुंचे तो मदद और न्याय का दिलाया भरोसा

पुपरी थाना क्षेत्र में चाय दुकानदार उदय दास की हत्या के बाद विधायक प्रो. नगेंद्र राउत ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की. उन्होंने आर्थिक सहायता प्रदान की और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया.

Sitamarhi News: पुपरी थाना क्षेत्र के मधुबनी चौक पर बाकी पैसे का तगादा करने को लेकर चाय दुकानदार उदय दास की हत्या के मामले में स्थानीय विधायक प्रो. नगेंद्र राउत पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. विधायक ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. उन्होंने अपने निजी कोष से परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता भी प्रदान की.

Pupri News: विधायक ने परिजनों को दी आर्थिक सहायता

विधायक प्रो. नगेंद्र राउत ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उनकी स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने निजी कोष से तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा. विधायक ने भरोसा दिलाया कि सरकारी स्तर पर मिलने वाली सहायता दिलाने के लिए भी आवश्यक पहल की जाएगी.

स्पीडी ट्रायल चलाकर कड़ी सजा दिलाने की मांग

विधायक ने कहा कि उदय दास हत्याकांड के आरोपी के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाया जाना चाहिए. उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले में तेजी से कार्रवाई कर आरोपी को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाने की बात कही. विधायक ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन के स्तर पर हर संभव प्रयास किया जाएगा.

परिजनों को हरसंभव सरकारी सहायता का भरोसा

विधायक ने परिजनों को आश्वस्त किया कि सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाली सहायता उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों से बात की जाएगी. उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार अकेला नहीं है और जनप्रतिनिधि के रूप में वे परिवार के साथ खड़े हैं.

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जताई संवेदना

विधायक के साथ मौके पर बीडीओ परमानंद पंडित, प्रमुख मनोज कुमार, मुखिया शंभू राय, जिला पार्षद संदीप ठाकुर, विपिन बिहारी यादव, रणधीर चौधरी, संजय भगत, रामाशंकर साह, देवन दास, सुशील राय, दिनेश राय और पप्पू पासवान सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे. सभी ने मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और न्याय की मांग का समर्थन किया.

यह भी पढ़ें: जटाशंकर धाम में 251 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा, सावन की दूसरी सोमवारी पर शुरू हुआ अनुष्ठान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Baidnath thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >