लापता युवक का बाढ़ के पानी में डूबने से मौत

थाना क्षेत्र के चकवा गांव में शनिवार को बाढ़ के पानी में लापता एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है.

बैरगनिया. थाना क्षेत्र के चकवा गांव में शनिवार को बाढ़ के पानी में लापता एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि चकवा गांव निवासी बकरीद कुरैशी का पुत्र सज्जाद कुरैशी (25 वर्ष) शनिवार रात्रि को अपने घर से आ रहा था. इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया. शव को खोजने के लिए रविवार से ही एनडीआरएफ की टीम लगी हुई थी. सोमवार की दोपहर एक बजे युवक का शव बरामद किया गया. इसी बीच मृतक के परिजन से मिलने पहुंचे स्थानीय विधायक मोतीलाल प्रसाद द्वार मिली सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. शव को देखकर परिवार के लोगों में चित्कार मच गया. पिता का सहारा उसी के कंधे पर जाएगा. यह बात लोगों को नागवार गुजर रहा था. मृतक के घर की महिलाओं के चित्कार से पूरा गांव गमगीन हो रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >