Love: भाभी का हुआ देवर से प्यार, महिला का पति ने किया बवाल, जब पुलिस की हुई एंट्री तो…

Love: बिहार के सीतामढ़ी में एक युवक अपनी भाभी के प्यार में इस कदर पागल हुआ कि सामाजिक मर्यादाओं को तार तार करते हुए शादी कर ली.

Love: बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक महिला की करतूत सामने आई है. उसका अपने देवर पर दिल आ गया. दोनों ने मिलकर ऐसा कांड कर दिया कि महिला का पति आग बबूला हो गया. भाभी के प्रेम में अंधे हुए देवर ने सामाजिक मर्यादाओं को तार तार कर दिया, उसने कई बच्चों की मां हो चुकी भाभी के साथ शादी कर ली. यह खबर मिलते ही पति के होश उड़ गए, जब पति ने विरोध किया तो यह मामला पुलिस के पास पहुंच गया. पुलिस ने दोनों को हिरारत में ले लिया. यह मामला पुपरी थाना के एक गांव की है.

देवर भाभी ने थाने में रचायी शादी

गांव में देवर भाभी के इस कारनामे से लोग भी नाराज हैं, इस घटना की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जुट गई. इस घटना के बाद महिला का पति हंगामा करने लगा. नाराज लोगों ने पुलिस को मोबाइल से जानकारी दे दी. खबर मिलते ही पुपरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर देवर व भाभी को हिरासत में लेकर थाने चल गयी. पुलिस ने इलाके के लोगों को भी थाने पर बुलाया और मामले को सभी के सामने रखा गया.

शादी की खबर पर पति बौखलाया

ग्रामीणों और प्रबुद्ध जनों की पहल पर मामले को रफा दफा कर दिया गया. इसके बाद महिला को उसके मायके भेज दिया गया. इधर देवर से पति बने युवक को भी पुलिस ने छोड़ दिया. वह अपने घर चला गया. गांव के लोगों का कहना है कि महिला और उस लड़के के बीच कई महीने से प्रेम संबंध चल रहा था. अचानक दोनों की शादी की खबर पति को मिली तो वह बौखला गया.लोगों ने कहा कि गांव में इस प्रकार के रिलेशन की अनुमति नहीं दी जा सकती. ऐसा हुआ तो गांव के लड़के-लड़कियों पर गलत प्रभाव पड़ेगा.

Also Read: Bihar Crime: मुखाग्नि देने वाले भाई ने ही की हत्या, पाप छुपाने के लिए रचा षड्यंत्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >