शराब व बाइक जब्त, तस्कर फरार

रात्रि गश्ती पर निकली भिट्ठा पुलिस ने शनिवार को नवाही चांदनी चौक के समीप से नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 300 एमएल का 90 बोतल देसी शराब लदी एक बाइक को जब्त की है.

सुरसंड. रात्रि गश्ती पर निकली भिट्ठा पुलिस ने शनिवार को नवाही चांदनी चौक के समीप से नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 300 एमएल का 90 बोतल देसी शराब लदी एक बाइक को जब्त की है. जबकि तस्कर पुलिस गश्ती वाहन को देख अंधेरा का फायदा उठाकर भाग निकला. थानाध्यक्ष रविकांत कुमार ने बताया कि सअनि जुनैद खां के नेतृत्व में शराब व बीआर 30एएम 1873 नंबर की बाइक को जब्त किया गया है. फरार तस्कर गिरफ्तार सुरसंड. स्थानीय पुलिस ने शनिवार की रात थाना क्षेत्र के अदलपुर गांव में छापेमारी कर शराब तस्करी मामले फरार एक आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सोनफी मुखिया के पुत्र मोहन मुखिया को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >