बायो मेडिकल वेस्ट और सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती, डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

सीतामढ़ी में डीएम रिची पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में नदी संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं. लखनदेई नदी से अतिक्रमण हटाने और बायो मेडिकल वेस्ट के सही प्रबंधन न करने वाले संस्थानों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.

Sitamarhi News: सीतामढ़ी. समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति और एकल उपयोग प्लास्टिक रोकथाम टास्क फोर्स की संयुक्त बैठक डीएम रिची पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में नदी संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन और सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए.

लखनदेई नदी से अतिक्रमण हटाने का निर्देश

डीएम रिची पांडेय ने लखनदेई नदी से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया. इसके लिए नगर आयुक्त, डुमरा सीओ और सदर एसडीओ को आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई करने को कहा गया. बागमती और लखनदेई नदियों को अवरोध मुक्त एवं प्रदूषण रहित रखते हुए सतत प्रवाह सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया.

बायो मेडिकल वेस्ट पर नर्सिंग होम और क्लिनिक पर सख्ती

बैठक में बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन को लेकर नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए. डीएम ने कहा कि जो नर्सिंग होम, पैथोलॉजी और क्लिनिक बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन के लिए निर्धारित व्यवस्था से अनुबंध नहीं करेंगे, उनके लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी.

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलेगा अभियान

एकल उपयोग प्लास्टिक पर रोक को लेकर जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. साथ ही थोक विक्रेताओं के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश दिए गए. डीएम ने सभी नगर निकायों को प्लास्टिक, थर्मोकोल, पान मसाला और गुटखा के खिलाफ भी नियमित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा.

पौधारोपण और प्रदूषण नियंत्रण पर जोर

डीएम ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी के माध्यम से अधिक से अधिक पौधारोपण कराने का निर्देश दिया. इसके साथ ही वायु प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी उपाय अपनाने पर जोर दिया गया.

सभी विभागों से मांगी पर्यावरण संबंधी रिपोर्ट

बैठक में डीएम ने संबंधित सभी विभागों को पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों की समयबद्ध रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. अधिकारियों को निर्धारित कार्यों की नियमित निगरानी और समय पर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया.

यह भी पढ़ें: सीतामढ़ी: सैटेलाइट टाउनशिप के नाम पर किसानों की जमीन छीनने का आरोप, भाकपा ने किया प्रदर्शन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राकेश कुमार राज

राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >