सीतामढ़ी: किसान सभा की बैठक में बड़ा फैसला, जमीन से सूखे तक कई मुद्दों पर आंदोलन की तैयारी

सीतामढ़ी में किसान सभा ने अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन और अनशन करने का बड़ा निर्णय लिया है।

Sitamarhi News: सीतामढ़ी के बाजपट्टी प्रखंड किसान सभा काउंसिल की बैठक रविवार को बनगांव में चुनचुन सिंह के आवास पर आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता रेवी महतो ने की. इसमें पिछले कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी 15 अक्तूबर को होने वाले जिला सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा की गई. बैठक में पर्चाधारियों की जमीन, सूखे की स्थिति और किसान-मजदूरों के मुद्दों को लेकर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया.

Bajpatti News: रतवारा के पर्चाधारियों की जमीन पर दखल की मांग

बैठक में रतवारा के दलित परिवारों से जुड़े पर्चाधारियों की जमीन पर उन्हें दखल दिलाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया. किसान सभा के सदस्यों ने कहा कि पर्चाधारियों को उनकी जमीन पर वास्तविक कब्जा दिलाने के लिए प्रशासन से प्रभावी पहल की मांग की जाएगी.

पंचायत सरकार भवन बनाने का लगाया आरोप

बैठक में पर्चाधारी नीलम देवी, पति स्व. शंकर पासवान की जमीन पर कथित रूप से जबरन पंचायत सरकार भवन बनाए जाने का आरोप भी लगाया गया. किसान सभा ने मामले की जांच कराने और संबंधित जमीन पर पर्चाधारी का अधिकार सुनिश्चित कराने की मांग की.

पूरे सीतामढ़ी को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग

किसान सभा ने बाजपट्टी प्रखंड सहित पूरे सीतामढ़ी जिले को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग उठाई. सदस्यों ने कहा कि किसानों को मौसम और कृषि संबंधी संकट से राहत देने के लिए प्रशासन एवं सरकार को आवश्यक कदम उठाने चाहिए.

डीएम के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना और अनशन का फैसला

बैठक में निर्णय लिया गया कि जमीन, सूखे और किसानों-मजदूरों के ज्वलंत सवालों को लेकर डुमरा स्थित अंबेडकर स्थल पर जिलाधिकारी के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन एवं अनशन किया जाएगा. किसान सभा के सदस्यों ने आंदोलन को प्रभावी बनाने के लिए संगठनात्मक स्तर पर तैयारी करने की बात कही.

15 अक्तूबर के जिला सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा

बैठक में 15 अक्तूबर को प्रस्तावित किसान सभा के जिला सम्मेलन की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया. संगठन को मजबूत करने, अधिक से अधिक किसानों और मजदूरों को जोड़ने तथा प्रखंड स्तर पर गतिविधियों को तेज करने पर जोर दिया गया.

कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में जिला काउंसिल उपाध्यक्ष सुरेश बैठा, शैलेंद्र कुमार उर्फ चुनचुन सिंह, गणेश राम, भिखारी सिंह, जगदीश राम, सुरेश राउत, संझा देवी, चुन्नु राउत समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: नेपाल में भोटेकोशी नदी का जलप्रवाह बढ़ा, इन जिलों में हाई अलर्ट, गंडक का जलस्तर 1.5 लाख क्यूसेक पार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राकेश कुमार राज

राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >