अपहरण मामले का आरोपित गिरफ्तार

स्थानीय थाना में दर्ज अपहरण के मामले में अपर थानाध्यक्ष रश्मि कुमारी पुलिस बल के साथ चोरौत थाना क्षेत्र के अमनपुर गांव से आरोपी जलील नदाफ के पुत्र मो मुजीबुल को गिरफ्तार कर लिया.

पुपरी. स्थानीय थाना में दर्ज अपहरण के मामले में अपर थानाध्यक्ष रश्मि कुमारी पुलिस बल के साथ चोरौत थाना क्षेत्र के अमनपुर गांव से आरोपी जलील नदाफ के पुत्र मो मुजीबुल को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में पुलिस सभी कागजी प्रक्रिया पूरा करने के बाद गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

वाहन चेकिंग में कटा 51 हजार का चालान

सुरसंड. एसपी के निर्देश पर स्थानीय थाना व भिट्ठा पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में गुरुवार की देर शाम स्थानीय थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में ट्रिपल लोडिंग, त्रुटिपूर्ण कागजात व बगैर हेलमेट के सफर कर रहे बाइक चालकों से 39 हजार 500 जबकि भिट्ठा थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में 11 हजार 500 यानी कुल 51 हजार का ऑनलाइन चालान काटा गया. इस अभियान से बाइक चालकों के बीच हड़कंप मचा रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >