Sitamarhi: बुढ़नद नदी किनारे कई स्थानों पर छठ घाट बनाना संभव नहीं, नप की ओर से होगी वैकल्पिक व्यवस्था

इस क्रम में बुढ़नद नदी के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए चिह्नित स्थानों पर छठ पर्व मनाने का निर्देश दिया गया.

पुपरी. लोक आस्था का महापर्व छठ व्रत को लेकर बुधवार को नगर परिषद के सभापति ब्रजेश कुमार जालान, उपसभापति जय प्रकाश उर्फ जय किशोर व कार्यपालक पदाधिकारी केशव गोयल ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया. इस क्रम में बुढ़नद नदी के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए चिह्नित स्थानों पर छठ पर्व मनाने का निर्देश दिया गया. बताया गया कि बुढ़नद नदी के किनारे गत वर्ष की अपेक्षा आधा स्थानों पर घाट बनाने की स्थिति नहीं है. इसके लिए नगर परिषद द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है. इस ईओ गोयल ने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में पंचेश्वर नाथ महादेव मंदिर पोखर की साफ- सफाई कराई जाएगी. पुराना अनुमंडल चौक पर वैकल्पिक तालाब बनाया जाएगा. वहीं, लाला पोखर, भूलन चौक, छठियाही पोखर समेत अन्य तालाब में छठ व्रती की सुविधा को लेकर बॉरिकेटीग, रौशनी, साफ- सफाई समेत अन्य सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है. मौके पर कनीय अभियंता विजय कुमार शर्मा, वार्ड पार्षद पप्पू मुरारी शिवहरे, राजेश कुमार साह, अब्दुल खालिक सूरज समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >