आतंकी घुसपैठ को लेकर इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सघन चेकिंग

तीन पाकिस्तानी आतंकियों के इंडो-नेपाल बॉर्डर से घुसपैठ कर बिहार पहुंंचने की खुफिया सूचना के बाद अलर्ट किया गया है.

सीतामढ़ी. तीन पाकिस्तानी आतंकियों के इंडो-नेपाल बॉर्डर से घुसपैठ कर बिहार पहुंंचने की खुफिया सूचना के बाद अलर्ट किया गया है. गुरुवार को जिले के बैरगनिया, मेजरगंज, कन्हौली, भिट्ठामोड़, सोनबरसा, बेला के कन्हमा व परिहार में सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी) ने सघन चेकिंग शुरू किया है. नेपाल से आने वाली प्रत्येक वाहनों व व्यक्तियों को सघन जांच से गुजरना पड़ रहा है. एसएसबी 20वीं व 51वीं बटालियन के अधिकारियों व जवानों ने विशेष पेट्रोलिंग शुरू की है. इसके तहत इंडो-नेपाल की खुले जगहों पर भी चेकिंग लगायी गयी है. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, बॉर्डर के आसपास के दुकानों व होटलों को भी खंगाला जा रहा है. सीसीटीवी फुटेज से निगहबानी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >