नशे की हालत में चाकू मारकर किया जख्मी, प्राथमिकी

नशे की हालत में गाली-गलौज करने, मना करने पर मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर देने व रुपया छीन लेने के मामले में विकास कुमार की शिकायत पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

पुपरी. नगर के झझिहट रोड स्थित आनंदपुरी मोहल्ला में नशे की हालत में गाली-गलौज करने, मना करने पर मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर देने व रुपया छीन लेने के मामले में विकास कुमार की शिकायत पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें सौरभ कुमार उर्फ रामायण समेत चार पांच को नामजद आरोपी बनाया गया है. प्राथमिकी में बताया गया है कि जब वह अपने आनंदपुरी स्थित घर पर आया तो नामजद आरोपी गण नशे में धुत होकर गाड़ी को साइड करने को कहा तथा गाली-गलौज देने लगा मना करने पर चाकू से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया तथा जब से 20 हजार रुपया लेकर चला गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >