विधायक ने किया पांच करोड़ की लागत से निर्मित विभिन्न सड़कों का उद्घाटन

प्रखंड के विभिन्न गांव में नवनिर्मित साढ़े नौ किलोमीटर सड़क का उद्घाटन शुक्रवार को स्थानीय विधायक दिलीप राय व मुख्य अतिथि नवनियुक्त लोक अभियोजक विमल शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया.

सुरसंड. मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ अनुक्षरण कार्यक्रम अंतर्गत करीब पांच करोड़ चार हजार की लागत से प्रखंड के विभिन्न गांव में नवनिर्मित साढ़े नौ किलोमीटर सड़क का उद्घाटन शुक्रवार को स्थानीय विधायक दिलीप राय व मुख्य अतिथि नवनियुक्त लोक अभियोजक विमल शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष रमेश पटेल ने किया. बताया गया कि कुम्मा चौक से पिपराढी जानेवाली 1.4 किलोमीटर सड़क 55.788 लाख से, हर्रि से पठनपुरा जानेवाली 0.74 किलोमीटर सड़क 58.80 लाख से, पुपरी रोड से मैदान टोल जानेवाली 1.5 किलोमीटर सड़क 123.66 लाख से, सुरसंड पुपरी रोड से बखरी जानेवाली 2.8 किलोमीटर सड़क 102.56 लाख से, जमुनिया से चिकना जानेवाली 1.7 किलोमीटर सड़क 71.15 लाख से व कोरियाही से बिंधी जानेवाली 1.8 किलोमीटर सड़क 92.41 लाख की लागत से निर्माण किया गया है. मौके पर राधाउर पंचायत के मुखिया रविशंकर, कोरियाही पंचायत के मुखिया राजेश पासवान, करड़वाना पंचायत के मुखिया कौशल किशोर, पंसस द्वय विमलेश नारायण झा व फेकू ठाकुर, पैक्स अध्यक्ष विजय कुमार मिश्र, कोदई राउत, अरुण राय, संतोष कुमार उर्फ ललन सिंह, ओमप्रकाश राय, देवचंद्र राय, राधेश्याम पटेल, जसीम अकरम, राजीव चौधरी, राकेश यादव, कुंदन यादव, जीतेश मंडल, भरत मंडल, छोटन मंडल, बिकाऊ कापर, शिवशंकर मंडल, रत्नेश सिंह व अजय राय समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >