सीतामढ़ी में मानव तस्करी रोकने की मुहिम तेज, पुलिस ने जारी की हेल्पलाइन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित

सीतामढ़ी में मानव तस्करी की रोकथाम के लिए कार्यशाला आयोजित। पुलिस और प्रशासन ने मिलकर तस्करी मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया।

Aditi Kavach Project Sitamarhi: सीतामढ़ी पुलिस कार्यालय में मंगलवार को मानव तस्करी की रोकथाम को लेकर ज्ञानवर्धन कार्यशाला सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर मानव तस्करी निरोध इकाई और अदिथि कवच परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में किया गया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) मो. नजीब अनवर ने की.

मानव तस्करी रोकने के लिए सामूहिक प्रयास पर जोर

वरीय पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि मानव तस्करी जैसे संगठित अपराध पर प्रभावी रोक लगाने के लिए पुलिस, प्रशासन, सामाजिक संस्थाओं और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है.

उन्होंने पीड़ितों के संरक्षण, समुदाय की सहभागिता और विभिन्न विभागों के बेहतर समन्वय को इस लड़ाई का अहम आधार बताया.

कार्यशाला में साझा हुए व्यावहारिक सुझाव

कार्यशाला के दौरान आयोजित ओपन डिस्कशन में प्रतिभागियों ने मानव तस्करी की रोकथाम से जुड़े कई व्यावहारिक सुझाव साझा किए.

इस मौके पर हेल्पलाइन नंबर 92644 97210 भी जारी किया गया. पुलिस ने लोगों से अपील की कि मानव तस्करी से जुड़ी किसी भी सूचना की जानकारी इस नंबर पर दें. पुलिस ने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी.

उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान

समारोह में मानव तस्करी, बाल श्रम और बाल विवाह की रोकथाम के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया.

सम्मानित होने वालों में पुलिस निरीक्षक सुशील कुमार सिंह, अंचल निरीक्षक परशुराम सिंह, बेला थानाध्यक्ष अचल अनुराग, डीपीएम एजाजुल अंसारी और मुखिया नुशरत जहां सहित कई अन्य लोग शामिल रहे.

जागरूकता अभियान की दी जानकारी

पुलिस निरीक्षक सुशील कुमार सिंह ने जिले में मानव तस्करी के खिलाफ की गई कार्रवाई, पीड़ितों के बचाव, पुनर्वास और जागरूकता अभियानों की जानकारी साझा की.

कार्यक्रम में मुकुंद कुमार चौधरी और मनीष कुमार ने भी अपने विचार रखते हुए मानव तस्करी मुक्त सीतामढ़ी बनाने के लिए सामूहिक संकल्प लेने का आह्वान किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राकेश कुमार राज

राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >