आजादी के पर्व पर 800 भूमिहीन परिवारों को मिला जमीन का अधिकार, चेहरे पर दिखी खुशी

सीतामढ़ी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 800 भूमिहीन और जरूरतमंद परिवारों को अभियान बसेरा-02 के तहत भूमि संबंधी अधिकार प्रदान किए गए. उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने लाभुकों के बीच बंदोबस्ती प्रमाण पत्र वितरित किए.

Sitamarhi News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में अभियान बसेरा-02 के तहत शुक्रवार को जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र में बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया. जिले के सभी प्रखंडों के अंचल कार्यालयों के माध्यम से कुल 800 लाभुकों के बीच प्रमाण-पत्र वितरित किए गए. कार्यक्रम में उद्योग एवं खेल मंत्री सह सीतामढ़ी की प्रभारी मंत्री श्रेयसी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

800 लाभुकों को मिला भूमि संबंधी अधिकार

समारोह के दौरान मंत्री श्रेयसी सिंह ने लाभुकों के बीच बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र वितरित किए. प्रमाण-पत्र मिलने के बाद भूमिहीन एवं जरूरतमंद परिवारों को भूमि संबंधी अधिकार मिलने का रास्ता साफ हुआ.

पात्र भूमिहीन परिवारों को सशक्त बनाने पर जोर

मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य पात्र भूमिहीन और जरूरतमंद परिवारों को भूमि संबंधी अधिकार देकर उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है. उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना जनकल्याण की प्राथमिकता है.

पारदर्शी तरीके से योजनाओं का लाभ पहुंचाने का निर्देश

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पहुंचाया जाए. उन्होंने कहा कि लाभुकों के चयन और योजनाओं के क्रियान्वयन में नियमों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए.

अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

समारोह में विधायक सुनील कुमार पिंटू, डीएम रिची पांडेय, अपर समाहर्ता, सदर एसडीओ आनंद कुमार, डुमरा सीओ अंकू गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार समेत अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: महिला के पास मिली 57 बोतल नेपाली शराब, फिर पुलिस ने फरार-वारंटियों पर कसा शिकंजा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रतिकांत झा

रतिकांत पिछले करीब 17 वर्षों से पत्रकारिता में निरंतर कार्यरत हैं. उन्हें राजनीति, धर्म-अध्यात्म, पर्व-त्योहार, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं जैसे बहुआयामी विषयों पर लगातार सटीक रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >