शारीरिक संबंध बनाने के बाद लड़की को घर से निकाला

थाना क्षेत्र के एक गांव से लड़की का अपहरण कर राजस्थान ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने तथा शादी करने के बाद बाइक व रुपया

पुपरी. थाना क्षेत्र के एक गांव से लड़की का अपहरण कर राजस्थान ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने तथा शादी करने के बाद बाइक व रुपया की मांग करने को लेकर पिड़िता के आवेदन पर स्थानीय थाना में प्राथमिक दर्ज की गई है. जिसमें थाना क्षेत्र के रामनगर बेदौल गांव निवासी राजन कुमार, राम सकल राय, सुधा देवी, कुशमी देवी, नंदनी कुमारी, नेहा कुमारी समेत सात लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया हैं. प्राथमिकी में बताया गया है कि लड़की शौच के लिए गई थी. इसी क्रम में राजन कुमार लड़की को अपहरण कर राजस्थान ले गया. जहां एक सप्ताह तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. जब एक दिन हल्ला होने पर लोगों के सामने राजन लड़की के साथ शादी कर उसे घर लाया. घर लाने के बाद राजन व उसके परिवार के लोग दहेज में 10 लाख रुपया व एक बाइक मांग करने लगा. जिसे पूरा नहीं करने पर चार सादे पेपर पर हस्ताक्षर कर घर से भगा दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >