बाइक की ठोकर से बच्ची की मौत

तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से एक बच्ची की मौत हो गयी.

सीतामढ़ी. पुनौरा थाना क्षेत्र के पमरा पुल के पास मंगलवार को तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से एक बच्ची की मौत हो गयी. मृतका की पहचान सोनबरसा थाना क्षेत्र के हनुमान नगर गांव निवासी अनिल बैठा की सात वर्षीया पुत्री संध्या कुमारी के रुप में की गयी है. सूचना मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन किया तथा पंचनामा तैयार कर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद शव को परिजन को सौंप दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची अपनी मां अनिता देवी के साथ ननिहाल( परसौनी थाना क्षेत्र के मदनपुर) जा रही थी. इसी बीच पमरा पुल के पास एक अज्ञात बाइक चालक टक्कर मारकर फरार हो गया. जिसके कारण वह बुरी तरह से जख्मी हो गयी. स्थानीय लोगों के सहयोग से बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. इस मामले में अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >