बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास को खेल प्रतियोगिता जरूरी

जिला मुख्यालय डुमरा स्थित हवाई अड्डा मैदान में सोमवार को चार दिवसीय जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

डुमरा. खेल विभाग, शिक्षा विभाग, राज्य खेल प्राधिकरण व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में जिला मुख्यालय डुमरा स्थित हवाई अड्डा मैदान में सोमवार को चार दिवसीय जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन डीएम रिची पांडेय व एसपी अमित रंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया. इस प्रतियोगिता में अंडर-14 एवं अंडर-16 आयु वर्ग (कक्षा 5 से 10 तक) के छात्र–छात्रा शामिल हुए. डीएम ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद का आयोजन अत्यंत आवश्यक है. खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास में भी अहम भूमिका निभाते हैं. उन्होंने खेल शिक्षकों से बच्चों को प्रतिस्पर्धात्मक भावना से ओत-प्रोत करने की अपील किया, ताकि वे अपनी पसंदीदा खेल विधाओं में भविष्य में बड़ी उपलब्धियाँ हासिल कर सकें. उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों में आत्मविश्वास बढ़ाती हैं व छोटे स्तर के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करती हैं. डीएम ने खिलाड़ियों को केवल जीत पर ध्यान केंद्रित न करने बल्कि अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया. वहीं, एसपी ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएँ बच्चों को नशामुक्त व अनुशासित जीवन की ओर प्रेरित करती है. खेल से टीम भावना, धैर्य व परिश्रम की आदत विकसित होती है, जो आगे चलकर जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाती है. उन्होंने कहा कि आज के समय में मोबाइल व टीवी की बढ़ती आदतों से दूर रखने के लिए खेल सबसे बेहतर साधन है. एसपी ने खिलाड़ियों से अपील की कि वे खेल को केवल प्रतिस्पर्धा तक सीमित न रखें बल्कि इसे जीवन का हिस्सा बनाएं.

— प्रत्येक प्रखंड के बच्चे हो रहे शामिल

जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग में 476 व अंडर-16 वर्ग में 833 बालक-बालिकाएं भाग ले रहे हैं. प्रत्येक प्रखंड से 8 दल सहायक सहित कुल 136 शारीरिक शिक्षा शिक्षक व शिक्षिकाएं तथा जिला स्तर पर 53 तकनीकी सहायक प्रतियोगिता संचालन में सहयोग कर रहे हैं. बताया कि एथलेटिक्स में अंडर-14 वर्ग के लिए क्रिकेट, थ्रो बॉल, 60 मीटर दौड़, 600 मीटर दौड़, लंबी कूद जबकि अंडर-16 वर्ग के लिए क्रिकेट, थ्रो बॉल, 100 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़ व लंबी कूद की स्पर्धाएं होंगी. वहीं, साइक्लिंग खेल विधा में अंडर-14 व 16 बालक वर्ग के लिए पांच किलोमीटर तथा बालिका वर्ग के लिए तीन किलोमीटर रोड रेस आयोजित की जाएगी. प्रत्येक प्रखंड से बालक-बालिका वर्ग के एक–एक खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >