सीतामढ़ी प्रेस क्लब में आज निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, जय प्रभा मेदांता के विशेषज्ञ देंगे परामर्श

सीतामढ़ी प्रेस क्लब में आज निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आम नागरिक सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

स्वास्थ्य जांच शिविर: सीतामढ़ी जिले के नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सीतामढ़ी प्रेस क्लब द्वारा एक विशेष पहल की जा रही है. प्रेस क्लब परिसर में आज एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है. यह शिविर पटना के प्रतिष्ठित जय प्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहा है. आधुनिक जीवनशैली में बीमारियों की समय पर पहचान और उचित देखभाल को ध्यान में रखकर यह कदम उठाया गया है.

शिविर का समय और स्थान

  • स्थान: श्री राधाकृष्ण गोयनका कॉलेज के गेट नंबर दो के सामने स्थित प्रेस क्लब भवन.
  • समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक.

उपलब्ध जांच एवं चिकित्सकीय सुविधाएं

शिविर में पहुंचने वाले लोगों के संपूर्ण स्वास्थ्य की प्राथमिक जांच अत्याधुनिक उपकरणों से की जाएगी. अस्पताल की मेडिकल टीम द्वारा मौके पर कई महत्वपूर्ण जांचें पूरी तरह मुफ्त की जाएंगी.

  • शरीर का वजन एवं बॉडी मास इंडेक्स.
  • ब्लड प्रेशर (रक्तचाप) की सटीक जांच.
  • रैंडम ब्लड शुगर (मधुमेह) परीक्षण.
  • शरीर में ऑक्सीजन स्तर (SpO2) की माप.
  • हृदय संबंधी निगरानी के लिए ईसीजी जांच.
  • विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा आवश्यक चिकित्सीय सलाह व परामर्श.

सभी आम नागरिकों के लिए खुला है शिविर

प्रेस क्लब प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यह शिविर केवल पत्रकारों तक सीमित नहीं है, बल्कि जिले के सभी आम नागरिकों के लिए खुला है. विशेष रूप से बुजुर्गों और उन व्यक्तियों को इसमें शामिल होने का आग्रह किया गया है, जिन्होंने लंबे समय से अपना हेल्थ चेकअप नहीं कराया है. नियमित स्वास्थ्य परीक्षण से गंभीर बीमारियों की पहचान शुरुआती दौर में ही हो जाती है, जिससे सही समय पर इलाज संभव हो पाता है. प्रेस क्लब ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ उठाने की अपील की है.

ये भी पढ़ें: सीतामढ़ी में तेज रफ्तार ट्रक का तांडव: दुकान और पेड़ से टकराया, दुकानदार समेत तीन गंभीर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रतिकांत झा

रतिकांत पिछले करीब 17 वर्षों से पत्रकारिता में निरंतर कार्यरत हैं. उन्हें राजनीति, धर्म-अध्यात्म, पर्व-त्योहार, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं जैसे बहुआयामी विषयों पर लगातार सटीक रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >