पूर्वी चंपारण निवासी शटरतोड़वा गिरोह का चार सदस्य गिरफ्तार

ना अंतर्गत सभा ससौला चौक स्थित पाकीजा मोबाइल दुकान का शटर काटकर चोरी का प्रयास करने वाले शटरकटवा गिरोह के चार

सुप्पी. थाना अंतर्गत सभा ससौला चौक स्थित पाकीजा मोबाइल दुकान का शटर काटकर चोरी का प्रयास करने वाले शटरकटवा गिरोह के चार सदस्यों को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपितों की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के कुंडवा चैनपुर थाना अंतर्गत गोवावारी गांव निवासी रंजीत कुमार राम, हरिनंदन राम, सुखनंदन राम व शशि कुमार राम के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार ने बताया कि चारों से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ में जो भी बातें सामने आएंगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. 750 एमएल की 117 बोतल शराब संग दिल्ली का तस्कर गिरफ्तार रुन्नीसैदपुर. एनएच-77 पर थाना क्षेत्र के कटरा मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक से उत्पाद विभाग की टीम ने एक टाटा मैजिक (ढाला बॉडी) गाड़ी से करीब 88 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. तस्कर की पहचान दिल्ली निवासी रवि शर्मा के रूप में की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >