समृद्धि यात्रा : मुख्यमंत्री ने 554 करोड़ के 67 योजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन

समृद्धि यात्रा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को हितनारायण उच्च विद्यालय, चंदौली के परिसर से 554.12 करोड़ के लागत से 67 योजनाओं के शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन व शिलान्यास किया.

डुमरा. समृद्धि यात्रा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को हितनारायण उच्च विद्यालय, चंदौली के परिसर से 554.12 करोड़ के लागत से 67 योजनाओं के शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन व शिलान्यास किया. उन्होंने रिमोट के माध्यम से 346 करोड़ रुपये से निर्माण होने वाली 41 योजनाओं का शिलान्यास तो 208.12 करोड़ के लागत से पूर्ण 26 योजनाओं का उद्घाटन किया. इससे पूर्व वे 7089.38 लाख से बने बेलसंड-मीनापुर पथ के चंदौली घाट पर उच्चस्तरीय आरसीसी पुल व पहुंच पथ का शिलान्यास अनावरण कर उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों से प्रगति यात्रा के क्रम में की गयी घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी लेते हुए कार्य को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया.–

इन 41 योजनाओं का हुआ शिलान्यास

मुख्यमंत्री जिले को करोडों रुपये के आधारभूत योजनाओं का शिलान्यास किया. इनमे जिले के बथनाहा, परिहार, बैरगनिया, रीगा, सोनबरसा, मेजरगंज, सुरसंड, पुपरी, डुमरा, सुप्पी, चोरौत व परसौनी में प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का निर्माण शामिल है. इसके अलावे जिला अतिथि गृह, सीतामढ़ी के परिसर में अतिरिक्त 12 कमरों का जिला अतिथि गृह के भवन का निर्माण कार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सीतामढ़ी के परिसर विकास कार्य व बथनाहा अंचल के चांदपुर में डिस्ट्रिक्ट इमरजेंसी रिस्पॉन्स फैसिलिटी कम ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण कार्य शामिल है. इसी तरह शिलान्यास कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के तहत 630.72 लाख की लागत से बनने वाले एएनएम प्रशिक्षण संस्थान सह छात्रावास पुपरी, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के तहत 885.04 लाख की लागत से बनने वाले 100 क्षमता वाले अल्पसंख्यक बालक छात्रावास व 785.24 लाख की लागत से बनने वाली रसलपुर-बाजपट्टी गाढा रोड के 20वें किलोमीटर में उच्चस्तरीय आरसीसी पुल व पहुंच पथ का निर्माण कार्य समेत अन्य योजना शामिल है. इसके अलावे विभिन्न पंचायतों में लगभग तीन करोड़ की लागत से बनने वाले पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे.

इन 26 योजनाओं का हुआ उद्घाटन

समृद्धि यात्रा, अनुमंडलीय अस्पताल सीतामढ़ी व बेलसंड में मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर व ब्लड स्टोरेज यूनिट का उन्नयन कार्य, महादलित टोला में बने सामुदायिक भवन सह वर्कशेड, विभिन्न पंचायतों में तैयार पंचायत सरकार भवन, कृषि विज्ञान केंद्र के मशरूम उत्पादन यूनिट व 469.83 लाख की लागत से बने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बेलसंड में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने का कार्य शामिल है. इसके अलावे ग्रामीण कार्य विभाग के स्तर से तैयार किये गए कई ग्रामीण सड़क व बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के द्वारा बनाये गए सुप्पी, भिठ्ठा, चोरौत, गाढा, चलंत विधि विज्ञान प्रयोगशाला व पार्किंग शेड शामिल है.

शिलान्यास : विभागवार योजनाओं की संख्या व राशि

विभाग योजना राशि भवन निर्माण विभाग 37 321.93 करोड़स्वास्थ्य विभाग 01 6.30 करोड़अल्पसंख्यक कल्याण 01 8.85 करोड़पुल निर्माण निगम 01 7.85 करोड़एलएइओ पुपरी 01 1.7 करोड़–

उद्घाटन : विभागवार योजनाओं की संख्या व राशि

विभाग योजना राशिपुल निर्माण निगम 02 80.44 करोड़स्वास्थ्य विभाग 05 2.55 करोड़एलएइओ पुपरी 01 28.94 लाख एलएइओ सीतामढ़ी 03 9.30 करोड़पथ निर्माण विभाग 02 89.32 करोड़भवन निर्माण निगम 01 4.69 करोड़ग्रामीण कार्य विभाग 06 5.79 करोड़पुलिस भवन निर्माण निगम 06 16.19 करोड़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >