गैस सिलेंडर लिकेज से लगी आग, मची अफरातफरी

नगर के डुमरा रोड स्थित सुधा दुध फैक्ट्री के प्रांगण में शुक्रवार को गैस सिलेंडर लिकेज से आग लग गयी. आग की लपट देखकर मौके पर अफरातफरी मच गयी.

सीतामढ़ी. नगर के डुमरा रोड स्थित सुधा दुध फैक्ट्री के प्रांगण में शुक्रवार को गैस सिलेंडर लिकेज से आग लग गयी. आग की लपट देखकर मौके पर अफरातफरी मच गयी. फैक्ट्री के प्रबंधन ने तत्काल इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी. सूचना मिलने पर जिला मुख्यालय से फायर बिग्रेड दस्ता पहुंचकर आग को नियंत्रित किया. होमगार्ड व अग्निशमन के डीएसपी गौतम कुमार ने बताया कि आग से किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है. जानकारी के अनुसार, दुध फैक्ट्री में काम करने वाले लोगों के द्वारा खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण आग लगना बताया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >