पति सहित 8 व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज

नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरनाही गांव में पिछले 12 मई को गर्भवती महिला 25 वर्षीय अमृता कुमारी की हत्या कर शव को गायब कर देने के मामले

शिवहर: नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरनाही गांव में पिछले 12 मई को गर्भवती महिला 25 वर्षीय अमृता कुमारी की हत्या कर शव को गायब कर देने के मामले को लेकर मृतिका के मां सीतामढ़ी मेजरगंज मरपा निवासी चंपा देवी ने हरनाही निवासी मुकेश पासवान सहित 8 व्यक्तियों के विरुद्ध नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.जिसकी पुष्टि नगर थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने की है.उन्होंने कहा कि मृतिका के मां चंपा देवी ने प्राथमिकी में कहा कि उसके रिश्तेदार हरनाही निवासी मुकेश पासवान पहले से शादीशुदा होते हुए भी उसकी पुत्री अमृता कुमारी से शादी कर ली थी.जबकि मुकेश पासवान पहले से एक बच्चे का पिता है.मृतका के मां चंपा देवी ने मुकेश पासवान को आरोपित करते हुए कहा कि उसकी पुत्री गर्भवती थी. मुकेश पासवान ने ही उसकी पुत्री को हत्या कर शव को गायब करने के मामले में मुकेश पासवान सहित 8 व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है.जिसे पुलिस द्वारा अनुसंधान की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >