पुत्री के अपहरण की दर्ज करायी प्राथमिकी

थाना क्षेत्र के एक गांव से लड़की को अपहरण किए जाने को लेकर मां के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

बाजपट्टी. थाना क्षेत्र के एक गांव से लड़की को अपहरण किए जाने को लेकर मां के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में अज्ञात को आरोपित किया है. घटना 20 जून की है. बताया है कि वह अपने घर से हाइस्कूल जाने के लिए निकली, लेकिन फिर वापस नहीं आयी. घटना का अनुसंधान प्रपुअनि सपन कुमार कर रहे हैं. जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की प्राथमिकी

बाजपट्टी. थाना क्षेत्र के मधुबन गोट गांव से शहनाज बेगम ने जमीनी विवाद में हुई मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना 16 जून की है. वह अपने घर थी. रात करीब आठ बजे उसके पड़ोसी मो शाद आया व रॉड तथा मुंगरी से उसके ऊपर तथा उसके पति के ऊपर भी प्रहार कर दिया. अभी उसके पति का इलाज एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर में चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >