बिजली चोरी मामले में प्राथमिकी व जुर्माना

बिजली चोरी को लेकर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा, पुपरी के कनीय अभियंता रवि भूषण के आवेदन पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

पुपरी. बिजली चोरी को लेकर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा, पुपरी के कनीय अभियंता रवि भूषण के आवेदन पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें अवैध रूप से बिजली का उपयोग को लेकर गगंटी निवासी अताउल्लाह शेख को आरोपी बनाया गया है. प्राथमिकी के अनुसार, उपभोक्ता अताउल्लाह शेख के ऊपर विभाग का बकाया राशि होने के कारण लाइन काट दिया गया था. इसके बाद भी बिजली जला रहे थे. अताउल्लाह शेख पर 4 हजार 33 रुपया पूर्व का बकाया सहित जुर्माना लगाया गया है. स्कूल के पास से बाइक की चोरी, प्राथमिकी पुपरी. नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय के समीप से अज्ञात चोरों द्वारा एक बाइक की चोरी कर ली गयी. इस संबंध में बाइक मालिक बाजपट्टी थाना क्षेत्र के मधुबन निवासी मो बदीउजमा के पुत्र मो शाहबुद्दीन के आवेदन पर स्थानीय थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >