सीतामढ़ी: भलुआहा पैक्स परिसर में नाबार्ड के सहयोग से वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम, किसानों को दिए साइबर सुरक्षा के टिप्स

सीतामढ़ी के भलुआहा पैक्स में नाबार्ड के सहयोग से वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग, साइबर ठगी से बचाव और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. पैक्स अध्यक्ष और शाखा प्रबंधक ने किसानों को समय पर ऋण चुकाने और विभिन्न बीमा योजनाओं का लाभ लेने की अपील की.

Sitamarhi News: सीतामढ़ी. सोनबरसा प्रखंड क्षेत्र के भलुआहा पैक्स परिसर में राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों व किसानों को सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग, वित्तीय प्रबंधन और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था. कार्यक्रम की अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष राजेश महतो ने की तथा मंच संचालन शाखा प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने किया.

Sonbarsa News: सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग और साइबर ठगी से बचाव के उपाय

भलुआहा पैक्स में बैठक करते शाखा प्रबधक

कार्यक्रम के दौरान शाखा प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने ग्रामीणों को ऑनलाइन लेनदेन करते समय विशेष सावधानी बरतने के तरीके बताए.

उन्होंने साइबर अपराध से बचाव पर जोर देते हुए स्पष्ट किया कि बैंक कभी भी फोन या मैसेज के माध्यम से किसी ग्राहक से ओटीपी, एटीएम पिन, पासवर्ड या बैंक खाते की गोपनीय जानकारी नहीं मांगता है. उन्होंने लोगों को अनजान नंबर से आए लिंक पर क्लिक न करने और किसी के कहने पर मोबाइल में अनजान ऐप डाउनलोड न करने की सख्त सलाह दी.

सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ लेने की अपील

शाखा प्रबंधक ने केंद्र सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों के साथ साझा की.

उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) और अटल पेंशन योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के फायदे गिनाते हुए सभी पात्र लोगों से इनमें नामांकन कराने का आह्वान किया.

समय पर ऋण चुकाने से मजबूत होगी साख: पैक्स अध्यक्ष राजेश महतो

पैक्स अध्यक्ष राजेश महतो ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की आर्थिक प्रगति में संस्थागत ऋण और पैक्स की बेहद अहम भूमिका है.

उन्होंने किसानों से अपील की कि वे समय पर कृषि ऋण की अदायगी करें ताकि उनकी साख (क्रेडिट स्कोर) बेहतर बनी रहे. इससे भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर उन्हें बैंकों व पैक्स से आसानी से अधिक ऋण प्राप्त करने में सुविधा होगी.

किसानों की जिज्ञासाओं का हुआ समाधान, कई गणमान्य रहे उपस्थित

सत्र के दौरान उपस्थित किसानों और ग्रामीणों ने डिजिटल लेनदेन, खाता संचालन, बीमा और पेंशन योजनाओं से संबंधित कई सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों ने विस्तार से समाधान किया.

इस अवसर पर सहायक अभिजीत कुमार, मुन्ना ठाकुर, मनोज कुमार राम, भक्ती महतो, सुरेश मंडल, विनय पासवान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय किसान, ग्रामीण और पैक्स सदस्य उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: शिक्षक नहीं आते, फीस ज्यादा है या रिजल्ट अटका? 25 अगस्त से छात्रों की हर शिकायत सुनेगी सरकार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Birndra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >