वृद्ध का शव बरामद, वाहन के ठोकर से मौत की आशंका

स्थानीय पुलिस ने रविवार की सुबह एसएच 87 में नगर स्थित मैदान टोल जानेवाली मोड़ के समीप से एक अज्ञात अर्द्धविक्षिप्त वृद्ध का नग्न अवस्था में शव बरामद की है.

सुरसंड. स्थानीय पुलिस ने रविवार की सुबह एसएच 87 में नगर स्थित मैदान टोल जानेवाली मोड़ के समीप से एक अज्ञात अर्द्धविक्षिप्त वृद्ध का नग्न अवस्था में शव बरामद की है. शव की सूचना पर वहां स्थानीय लोगों व राहगीरों की भीड़ जमा हो गयी. पर, किसी ने शव की पहचान नहीं कर सकी. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय के निर्देश पर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे पुअनि द्वय अभिजीत सिंह व राजीव कुमार पांडेय ने शव को सीएचसी ले गये. जहां कागजी प्रकिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की मौत किसी अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से हुई प्रतीत होता है. पोस्टमार्टम के बाद पहचान के लिए शव को 72 घंटे तक मुर्दा घर में रखा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >