सीतामढ़ी: 2.50 लाख लेकर कर्मचारी फरार, फिर सुनाई छिनतई की कहानी, कारोबारी ने दर्ज कराई FIR

बघाड़ी गांव में एक छड़-सीमेंट थोक कारोबारी के साथ लाखों रुपये के गबन का मामला सामने आया है. व्यवसायी ने अपने ही कर्मचारी पर 2.50 लाख रुपये हड़पने और लूट की झूठी कहानी रचने का आरोप लगाया है. पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Sitamarhi News: रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के बघाड़ी गांव में एक छड़-सीमेंट थोक कारोबारी के साथ लाखों रुपये के गबन का मामला सामने आया है. बघाड़ी निवासी व्यवसायी विनोद चौधरी ने अपने ही प्रतिष्ठान के एक कर्मचारी पर बाजार से वसूले गए 2 लाख 50 हजार रुपये हड़पने और लूट की झूठी कहानी रचने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

Runnisaidpur News: 3 माह पूर्व तगादा वसूली के लिए रखा था स्टाफ

दर्ज प्राथमिकी में बघाड़ी गांव निवासी लक्ष्मी चौधरी के पुत्र विनोद चौधरी ने बताया कि वे गांव में ही छड़ और सीमेंट के थोक विक्रेता का व्यवसाय करते हैं.

मार्केट में खुदरा दुकानदारों और ग्राहकों से उधार (लहना) की राशि वसूलने के लिए उन्होंने करीब तीन महीने पहले नागेश्वर राय के पुत्र रोहित कुमार को अपने प्रतिष्ठान में बतौर स्टाफ नियुक्त किया था. रोहित ही नियमित रूप से बाजार जाकर तगादा वसूलने का काम करता था.

2.50 लाख रुपये वसूलने के बाद गढ़ी छिनतई की फर्जी कहानी

व्यवसायी विनोद चौधरी के अनुसार, विगत 18 अगस्त को उन्होंने रोहित कुमार को मार्केट में विभिन्न ग्राहकों से बकाया राशि वसूलने के लिए भेजा था.

दिनभर में रोहित ने अलग-अलग जगहों से कुल 2 लाख 50 हजार रुपये की वसूली की. रात करीब 8:00 बजे जब उसके लौटने का समय हुआ, तो उसने फोन कर मालिक को सूचना दी कि रास्ते में अज्ञात अपराधियों ने उससे सारे पैसे छीन लिए हैं.

गबन की आशंका पर नामजद प्राथमिकी दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

पीड़ित व्यवसायी ने थाने में दी गई लिखित शिकायत में स्पष्ट किया है कि उन्हें पूरा यकीन है कि रोहित कुमार ने किसी छिनतई की घटना का झूठा बहाना बनाकर पूरे ढाई लाख रुपये का खुद ही गबन कर लिया है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए रून्नीसैदपुर थाना पुलिस ने आरोपी कर्मी के खिलाफ अमानत में खयानत और धोखाधड़ी की सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपी कर्मचारी की तलाश और मोबाइल लोकेशन के आधार पर मामले की सत्यता की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: बाघ ने छीनी किसान की जिंदगी, वन विभाग ने परिवार को सौंपा 10 लाख का सहारा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >