इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब ने नेशनल क्रिकेट क्लब को 162 रनों से हराया

स्व. आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2025- 26 के सीनियर डिवीजन ग्रुप- डी का मुकाबला गुरुवार को रोमांचक रहा.

शिवहर: स्थानीय श्रीनवाब उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित स्व. आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2025- 26 के सीनियर डिवीजन ग्रुप- डी का मुकाबला गुरुवार को रोमांचक रहा.जिसमें इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल क्रिकेट क्लब को 162 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया तथा इलेवन स्टार के पहाड़ जैसे लक्ष्य के सामने नेशनल क्रिकेट क्लब की पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई.जबकि मैं ऑफ द मैच का पुरस्कार पुष्कल सिंह को जिला के पूर्व सिनियर क्रिकेटर संजय पटेल द्वारा प्रदान किया गया तथा इस लीग में ऋषि पराशर का बल्ला जमकर बोल- बाला किया.वही टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 30 ओवरों में 9 विकेट खोकर 270 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया तथा टीम की ओर से ऋषि पराशर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 66 गेंदों में 94 रनों की पारी खेली.जिसमें 13 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के शामिल थे.इसके अलावा संचित ने 37 और विकाश कुमार ने 32 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। नेशनल क्रिकेट क्लब की ओर से अंश राज, अमन कुमार और निकेश कुमार ने 2-2 विकेट झटके और पुष्कल सिंह की घातक गेंदबाजी के आगे सरेंडर हो गया.जबकि 271 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेशनल क्रिकेट क्लब की शुरुआत बेहद खराब रही.जिसमें इलेवन स्टार के गेंदबाज पुष्कल सिंह ने अपनी घातक गेंदबाजी से विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी तथा पुष्कल ने घातक स्पेल डालते हुए 5 ओवर में 1 मेडन के साथ मात्र 21 रन देकर 6 विकेट चटकाए और नेशनल क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 17.3 ओवरों में मात्र 108 रनों पर सिमट गई.जिसमें टीम की ओर से अमन कुमार (45 रन) के अलावा कोई भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका और प्लेयर ऑफ द मैच में शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए पुष्कल सिंह को चुना गया.वहीं ऋषि पराशर को उनके बेहतरीन 94 रनों के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के रूप में घोषित किया गया तथा इलेवन स्टार की इस बड़ी जीत से ग्रुप डी की अंक तालिका में उनकी स्थिति काफी मजबूत हो गयी है.इस दौरान जिला क्रिकेट संघ के सचिव नवीन कुमार ने कहा कि आज के इस मैच में अंपायरिंग संजय कुमार श्रीवास्तव और कुश कुमार ने की.उन्होंने कहा कि कल शुक्रवार को मैच न्यू स्टार क्रिकेट क्लब और गुरु द्रोण क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >