डुमरा में ट्रैक्टर से कुचलकर बुर्जुग व्यक्ति की मौत

डुमरा थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच 77 स्थित आजमगढ़ लाइन होटल के पास भूसा लदे ट्रैक्टर से कुचलकर एक बुर्जुग व्यक्ति की मौत हो गयी.

सीतामढ़ी. डुमरा थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच 77 स्थित आजमगढ़ लाइन होटल के पास भूसा लदे ट्रैक्टर से कुचलकर एक बुर्जुग व्यक्ति की मौत हो गयी. जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी रामदेव महतो (60 वर्ष) के रुप में की गयी है. दुर्घटना में मौत से गुस्साये परिजन व स्थानीय ग्रामीणों ने देर तक रोड जाम कर बवाल काटा. इस दौरान आने जाने वाले राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. सूचना मिलने पर एएसआइ श्यामनंदन भगत घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर रोड जाम समाप्त कराया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार, रामदेव महतो अपने दरवाजे से मवेशी बांध कर चौक की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार भूसा लदे ट्रैक्टर से कुचलकर उसकी मृत्यु हो गयी. दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला. मृतक की पत्नी पवित्री देवी व तीन पुत्र का रो रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >