खेत में काम कर रहे बुजुर्ग पर सियार ने हमला कर किया जख्मी, ग्रामीणों ने सियार को मार डाला

बथनाहा. प्रखंड अंतर्गत डायन छपरा पंचायत के महादेव गांव में खेत में काम करने के दौरान गांव निवासी करीब 65 वर्षीय बद्री ठाकुर पर अचानक एक सियार ने हमला कर दिया.

बथनाहा. प्रखंड अंतर्गत डायन छपरा पंचायत के महादेव गांव में खेत में काम करने के दौरान गांव निवासी करीब 65 वर्षीय बद्री ठाकुर पर अचानक एक सियार ने हमला कर दिया. यह घटना चकरघाटा व महादेव के बीच स्थित सरहे में एक खेत में घटी. बद्री ठाकुर अकेले काम कर रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सियार ने हमला कर बद्री ठाकुर की उंगली व नाक पर काट लिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. बुजुर्ग की चीख-पुकार सुनकर पास स्थित एक गन्ने के खेत में काम कर रहे कमल मंडल नामक ग्रामीण दौड़कर वहां पहुंचे. कमल मंडल के हाथ में धारदार दबिया था. साहस दिखाते हुए सियार पर हमला कर दिया. तब जाकर पीड़ित बुजुर्ग की जान बची. हालांकि, बताया गया कि दबिया लगने सियार की मौत हो गयी. बाद में घायल बद्री ठाकुर को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर इलाज कराया गया. ग्रामीणों का कहना है कि जंगली जानवरों की बढ़ती गतिविधियों पर वन विभाग को ध्यान देना चाहिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >