Sitamarhi : आठ भूमिहीनों को मिला बंदोबस्ती पर्चा

मेहसिया गांव में आठ भूमिहीन लाभुकों के बीच भूमि बंदोबस्ती पर्चा का वितरण शनिवार को किया गया.

रीगा.

प्रखंड की मेहसिया पंचायत के मेहसिया गांव में आठ भूमिहीन लाभुकों के बीच भूमि बंदोबस्ती पर्चा का वितरण शनिवार को किया गया. बीडीओ संजय पाठक, सीओ ममता कुमारी व राजस्व अधिकारी कुमारी प्रिया ने पर्ची देते हुए बताया कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर समग्र सेवा अभियान शिविर में यह वितरित की गई है. वैसे प्रखंड क्षेत्र के अन्य पंचायतों में भी इस कार्यक्रम के दौरान परचा वितरण कार्यक्रम चलाया जाएगा. मौके पर पंचायत के मुखिया रामबाबू प्रसाद, पंचायत सचिव विनोद पासवान, विकास मित्र शिवनाथ राम व बृजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ पिछले 17 वर्षों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक दोनों माध्यमों में सक्रिय रहे हैं. एक खोजी पत्रकार के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है. भ्रष्टाचार, अपराध एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे हमेशा सामाजिक सरोकारों और आम लोगों की समस्याओं को निष्पक्ष, निर्भीक और जनपक्षधर तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >