सिमरा में हर्षोउल्लास से मना इद उल अजहा

जिला मुख्यालय से सटे सिमरा स्थित इदगाह में सोमवार को इद उल अजहा की नमाज अदा की गयी

सीतामढ़ी. जिला मुख्यालय से सटे सिमरा स्थित इदगाह में सोमवार को इद उल अजहा की नमाज अदा की गयी. मुल्क की अमन शांति के लिए दुआ की गयी और आपसी भाइचारा का संदेश देते हुए आपस में गले मिलकर एक-दूसरे को बकरी की मुबारकबाद दी. अल्पसंख्यक एकता मंच के युवा अध्यक्ष मो महफूज आलम समेत इमाम मौलाना मो जहांगीर नूरानी, सदर सेक्रेटरी मो असलम, मेंबर मो शमीम, मो तौकीर, मो नूर आलम, मो इस्लाम, मो हाशिम व मो आशिक समेत अन्य शामिल हुए.

चोरौत. प्रखंड क्षेत्र में इद उल अजहा का पर्व धूमधाम से मनाया गया. मोसीढ़ा, यदुपट्टी व हरिपुर समेत अन्य इदगाहों एवं मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की गयी. नमाज के बाद कुर्बानी दी गयी और एक-दूसरे से गले मिल बकरीद की मुबारकबाद दी. खाने-खिलाने और सैर सपाटे का सिलसिला चलता रहा. विधि-व्यवस्था को लेकर बीडीओ अनीत कुमार, सीओ रमेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष पुनीत कुमार, एसआइ अजीत कुमार, अजीत कुमार रंजन व दीनदयाल प्रसाद पुलिस बल के साथ भ्रमण करते दिखे.

मेजरगंज. मो हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाने वाला त्याग व बलिदान का त्योहार इद-उल-अजहा प्रखंड में शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया. सुबह इदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की गयी. मुख्यालय बाजार, बसबिट्टा, रतनपुर, डुमरी खुर्द, बहेरा व अखडीहा स्थित मस्जिदों में मुस्लिम भाइयों ने बकरीद की नवाज अदा की. नवाज अदा करने के बाद एक दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी. सुरसंड. नगर पंचायत समेत प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को इद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. मुस्लिम भाइयों ने नये कपड़े पहनकर संबंधित इदगाहों में नमाज अदा की. इसके बाद एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी. मो नुरुल होदा अंसारी ने बताया कि त्याग व बलिदान का पर्व बकरीद भाइचारा व सद्भाव का प्रतीक है. स्थानीय बड़ी इदगाह में फिरोज अख्तर, अहमद नदाफ, अमीनुल्लाह नदाफ, तारिक इमाम, मोबारक अंसारी, मो असलम अंसारी व जब्बार अंसारी समेत दर्जनों मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >