सीतामढ़ी: शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर किया प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन ने सीतामढ़ी में शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च निकाला. कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की और पुतला दहन किया.

Sitamarhi News: राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन (एआईवाईएफ) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) के बैनर तले शहर में प्रतिरोध मार्च निकाला गया. मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई.

शहीद चंद्रनाथ भवन से निकला प्रतिरोध मार्च

प्रतिरोध मार्च शहर स्थित शहीद चंद्रनाथ भवन से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए मेहसौल चौक पहुंचा. यहां प्रदर्शनकारियों ने विरोध सभा आयोजित की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया. इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई.

शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

प्रदर्शनकारियों ने हालिया शिक्षा संबंधी मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की और कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए. साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की.

कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में एआईवाईएफ के राज्य सचिव मो. गयासुद्दीन, जिलाध्यक्ष पप्पू भगत, एआईएसएफ के राज्य संयुक्त सचिव सुशील उमाराज, लखींद्र कुमार, विपिन राज, बबलू कुमार, विकास कुमार, फैसल अरमान, सोनू कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-युवा संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: नीट समेत प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर अफवाहों से सावधान रहने की पुलिस ने की अपील


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राकेश कुमार राज

राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >