'ड्राई स्टेट' बिहार में शराब के पैग के साथ जश्न मनाते वीडियो वायरल, दो गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो, Video went viral on social media

सीतामढ़ी : बिहार के सीतामढ़ी जिले में बैरगनिया स्थानीय थाने की पुलिस ने शराब के साथ जश्न मनाने से संबंधित एक वायरल वीडियो मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में नगर पंचायत बैरगनिया के वार्ड 18 के पार्षद उमेश प्रसाद श्रीवास्तव के पुत्र दीपक श्रीवास्तव एवं वार्ड 6 के पार्षद राजकुमारी देवी के पुत्र राम बाबू चौधरी शामिल है.

मालूम हो कि मंगलवार की देर शाम शराब के पैग के साथ जश्न मनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसमें गिरफ्तार लोगों के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष वीणा देवी के पुत्र राकेश कुमार साहू, नगर पंचायत के कर्मी राकेश झा, रामबाबू प्रसाद समेत छह से सात लोग नशे में झूम रहे थे. थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Samir Kumar

Published by: Prabhat Khabar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >