Sitamarhi: जिला का वांछित अपराधी इश्तेयाक अंसारी उर्फ पहाड़ी गिरफ्तार

सीतामढ़ी जिला के वांछित अपराधी इश्तेयाक अंसारी उर्फ इश्तेयाक खान उर्फ पहाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है.

Sitamarhi: सीतामढ़ी. बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने शुक्रवार को सीतामढ़ी जिला के वांछित अपराधी इश्तेयाक अंसारी उर्फ इश्तेयाक खान उर्फ पहाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है. पहाड़ी रीगा थाना अंतर्गत कुसमारी गांव निवासी मो आशिक का पुत्र है. पहाड़ी फिलहाल रीगा थाना कांड संख्या 271/22 दिनांक 05.07.2022 धारा 392 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट में वांछित था. उसे रीगा थाना क्षेत्र से छापामारी कर गिरफ्तार किया गया. पहाड़ी के खिलाफ रीगा थाना में डकैती एवं आर्म्स एक्ट सहित चार कांड दर्ज है. बताया जाता है कि बिहार एसटीएफ की विशेष टीम लगातार वांछित अपराधियों को दबोच रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ पिछले 17 वर्षों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक दोनों माध्यमों में सक्रिय रहे हैं. एक खोजी पत्रकार के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है. भ्रष्टाचार, अपराध एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे हमेशा सामाजिक सरोकारों और आम लोगों की समस्याओं को निष्पक्ष, निर्भीक और जनपक्षधर तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >