पीके यूथ क्लब की बैठक में मार्गदर्शिका प्रशिक्षण व पार्टी गठन पर चर्चा

ट्रेनिंग व दो अक्टूबर को जन सुराज पार्टी गठित होने की रणनीति पर चर्चा की गयी

सुरसंड. नगर स्थित महिला सेल की जिलाध्यक्ष सह पूर्व जिला पार्षद कामिनी झा के आवासीय परिसर में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय पीके यूथ क्लब की बैठक यूथ क्लब मार्गदर्शिका ट्रेनिंग व दो अक्टूबर को जन सुराज पार्टी गठित होने की रणनीति पर चर्चा की गयी. वहीं, फरवरी माह में हुए “हर घर जन सुराज ” अभियान में प्रदर्शन के आधार पर क्लब के अध्यक्षों को जन सुराज के जिलाध्यक्ष नवल किशोर राउत, महिला सेल की जिलाध्यक्ष कामिनी झा व प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र की मौजूदगी में प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया. पीके यूथ क्लब के प्रखंड संयोजक नेयाज अहमद ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी दो अक्टूबर को लेकर क्लब की रणनीति पर चर्चा के लिए थी, जो उनकी अगुवाई में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. मौके पर जन सुराज के दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >