अबतक जिले के 290 राजस्व गांव के 6958 किसानों के बने फार्मर रजिस्ट्री

किसानों को स-समय व सुगमता पूर्वक सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके.

डुमरा. किसानों को स-समय व सुगमता पूर्वक सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके, इसके लिये कृषि विभाग सभी किसानों का डाटा डिजिटल रूप से संग्रहित करने के लिये फार्मर रजिस्ट्री बना रही है. एग्रीस्टैक के तहत फॉर्मर रजिस्ट्री के पहले चरण में जिले के सभी अंचलों के दो-दो राजस्व गांवों का चयन किया गया था, लेकिन अब जिले के 290 राजस्व गांवों में यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसमें अबतक 6958 किसानों का एफआर किया गया है. इसमें मुख्य रूप से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करने वाले किसानों का फार्मर आइडी बनाया जा रहा है. बताया गया है कि इसके लिये गांवों में आयोजित फार्मर रजिस्ट्री कैंप में किसान आधार कार्ड, जमीन संबंधी दस्तावेज व मोबाइल नंबर के साथ भाग लेंगे, जहां किसानों का पंजीकरण व ई-केवाइसी के साथ-साथ जमीन संबंधित दावा व ई-हस्ताक्षर की प्रक्रिया करना होगा.

— फार्मर रजिस्ट्री में सीतामढ़ी ने प्राप्त किया पहला स्थान

राज्य स्तर से प्रतिदिन फार्मर रजिस्ट्री कार्य का अनुश्रवण किया जा रहा है. बीते 22 मई को एक दिन में 1084 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री व 1421 किसानों का ई-केवाइसी कर सीतामढ़ी सूबे में पहला स्थान प्राप्त किया. संयुक्त निदेशक, पौधा संरक्षण डॉ प्रमोद कुमार ने डीएम रिची पांडेय व डीएओ ब्रजेश कुमार के कार्यों की प्रशंसा की.

— जिला डिजिटल कृषि कोषांग गठित

फार्मर रजिस्ट्री में भूमि संबंधित समस्याओं के समाधान करने व इसके सफल कार्यान्वयन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में जिला डिजिटल कृषि कोषांग का गठन किया गया है, जिसमें अपर समाहर्ता को नोडल अधिकारी व डीएओ को सद्स्य सचिव नामित किया गया है. वहीं, डीडीसी, डीपीआरओ, सभी एसडीओ, डीसीएलआर व डीआइओ समेत कृषि विभाग के सभी सहायक निदेशकों को सद्स्य नामित किया गया है.

— अबतक हुए फार्मर रजिस्ट्री की संख्या

प्रखंड एफआर

बैरगनिया 146

बाजपट्टी 963

बथनाहा 265

बेलसंड 832

बोखड़ा 534

चोरौत 570

डुमरा 181

मेजरगंज 265

नानपुर 904

परिहार 433

परसौनी 001

रीगा 478

रुन्नीसैदपुर 701

सोनबरसा 436

सुप्पी 249

— क्या कहते हैं अधिकारी

फार्मर रजिस्ट्री का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. फिलहाल 290 राजस्व गांवों में किसानो का एफ़आर चल रहा है. इस कार्य को शीघ्रताशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है. पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करने वाले किसान समेत अन्य किसानो के लिये यह आइडी काफी उपयोगी है.

— ब्रजेश कुमार, डीएओ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >