वृद्ध एवं बुद्धिजीवियों की बैठक में पेंशन दो हजार रुपये देने की मांग

वृद्ध एवं बुद्धिजीवियों की एक बैठक श्याम बिहारी पंडित की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित की गई.

रीगा.

प्रखंड क्षेत्र के कुशमारी पंचायत भवन में वृद्ध एवं बुद्धिजीवियों की एक बैठक श्याम बिहारी पंडित की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित की गई. बैठक में वृद्ध, अपाहिज, विधवा व बेसहारा लोगों का पेंशन कम से कम 2 हजार रुपए प्रतिमाह देने की मांग सरकार से की गई. सामाजिक कार्यकर्ता एवं पेंशनधारी नथुनी राय पटेल ने बताया कि मात्र 4 सौ रुपए पेंशन लागू होने के समय से ही मिल रहा है. जो महंगाई के इस दौड़ में बहुत कम है. जिस लाचार व्यक्ति को कोई सहारा नहीं है, इस महंगाई के दौड़ में मात्र 4 सौ रुपए से कोई काम या किसी समस्या का समाधान नहीं होने वाला है. जबकि सरकार लगातार जनप्रतिनिधियों के पेंशन एवं वेतन में वृद्धि व सभी प्रकार की सुविधा दे रही है. वर्तमान समय में मात्र वृद्ध एवं लाचार पेंशनधारी ही उपेक्षा का शिकार है. इन लोगों के बारे में कोई सोचने वाला नहीं है. दूसरे प्रदेशों में 2 हजार रुपए से अधिक राशि पेंशन के रूप में दी जा रही है। मौके पर राम जन्म गिरी, चंदेश्वर चौधरी, शंकर मंडल, नंदकिशोर मंडल, अशोक निराला, जय नारायण सिंह व राम गणेश महतो सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ पिछले 17 वर्षों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक दोनों माध्यमों में सक्रिय रहे हैं. एक खोजी पत्रकार के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है. भ्रष्टाचार, अपराध एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे हमेशा सामाजिक सरोकारों और आम लोगों की समस्याओं को निष्पक्ष, निर्भीक और जनपक्षधर तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >