सीतामढ़ी में दिल्ली छात्र आंदोलन का समर्थन, डुमरा अंबेडकर स्थल पर दिया गया धरना

दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी छात्र-युवा आंदोलन के समर्थन में सीतामढ़ी के डुमरा स्थित अंबेडकर स्थल पर धरना प्रदर्शन किया गया. आंदोलनकारियों ने शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी और अनशनकारियों से वार्ता की मांग की.

Sitamarhi News: दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी छात्र-युवा आंदोलन के समर्थन में सोमवार को सीतामढ़ी के डुमरा स्थित अंबेडकर स्थल पर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया. यह धरना 'छात्र, युवा, नौजवान, नागरिक एवं बुद्धिजीवी मोर्चा' के बैनर तले आयोजित हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता दिलीप कुमार सिंह ने की तथा मंच संचालन जितेंद्र कुमार ने किया. सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी प्रो. आनंद किशोर ने संसद मार्च के दौरान निहत्थे आंदोलनकारियों पर हुई पुलिसिया लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की. उन्होंने प्रधानमंत्री से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से बर्खास्त करने और आंदोलनकारियों से वार्ता कर मामला सुलझाने की मांग की.

अनशनकारियों के स्वास्थ्य पर चिंता

धरना स्थल पर मौजूद वक्ताओं ने पिछले 22 दिनों से अनशन पर बैठे प्रसिद्ध पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक, छात्र नेता नेहा तथा अन्य आंदोलनकारियों की गिरती सेहत पर गहरी चिंता व्यक्त की. उन्होंने केंद्र सरकार से तुरंत हस्तक्षेप कर अनशनकारियों से वार्ता शुरू करने की अपील की. कार्यक्रम के समापन के पश्चात आंदोलनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित 4 सूत्री मांग-पत्र जिला प्रशासन (डीएम) को सौंपा.

कई गणमान्य लोग और समाजसेवी रहे मौजूद

धरना सभा को भिखारी शर्मा, डॉ. शशिरंजन, अखिलेश नारायण ठाकुर और कृष्ण किशोर यादव सहित कई अन्य प्रमुख नेताओं ने भी संबोधित किया. इस मौके पर सुखलाल यादव, सुरेश बैठा, ओमप्रकाश, संजय साह, शशि कुमार सिंह, मो. मुर्तुजा, आफताब अंजुम बिहारी, मुकेश कुमार, विजय शुक्ला, मदन मोहन ठाकुर और अमरेंद्र राय सहित कई नागरिक व समाजसेवी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें... शादी के एक महीने बाद जेवर-नकदी लेकर फरार हुई दुल्हन, मोतिहारी से बरामद


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राकेश कुमार राज

राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >