sitamarhi news: पुनौरा धाम : भूमि अधिग्रहण कार्य को जल्द पूरा करने का निर्णय

पुनौरा धाम में डीएम रिची पांडेय ने स्थानीय विधायक डॉ मिथिलेश कुमार, भाजपा राज्य परिषद के सदस्य राहुल कुमार सिंह, मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी प्रो उमेश चंद्र झा व अन्य के साथ बैठक की.

सीतामढ़ी. शुक्रवार को जानकी जन्मभूमि, पुनौरा धाम में डीएम रिची पांडेय ने स्थानीय विधायक डॉ मिथिलेश कुमार, भाजपा राज्य परिषद के सदस्य राहुल कुमार सिंह, मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी प्रो उमेश चंद्र झा व अन्य के साथ बैठक की. बैठक में जगज्जननी मां सीता की प्राकट्य स्थली पुनौरा धाम को विश्व मानचित्र पर स्थापित करने को लेकर आवश्यक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया. 50 एकड़ भूमि के अधिग्रहण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्णय लिया गया. वहीं, पर्यटन से संबंधित कई विषयों पर विचार-विमर्श किया गया. नगर विधायक डॉ मिथेलश कुमार ने कहा कि पुनौरा धाम को विश्व मानचित्र पर लाने के लिये हम संकल्पित हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी कई बार मुलाकात कर इस विषय को रख चुके हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >