सुरसंड में तालाब में डूबने से बालक की मौत

थाना क्षेत्र के राधाउर पंचायत अंतर्गत मकुनहिया गांव में बुधवार की शाम एक बालक की मौत तालाब में डूबकर हो गयी.

सुरसंड. थाना क्षेत्र के राधाउर पंचायत अंतर्गत मकुनहिया गांव में बुधवार की शाम एक बालक की मौत तालाब में डूबकर हो गयी. मृत बालक कार्तिक कुमार (पांच वर्ष) वार्ड संख्या चार निवासी लक्ष्मी साह का पुत्र था. परिजन ने बताया कि वह घर के समीप स्थित तालाब के किनारे अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था. इस दौरान वह तालाब में लुढ़क गया. जहां गहरे पानी में डूबकर उसकी मौत हो गयी. परिजन द्वारा उसकी काफी खोजबीन की गयी. पर, बाद में उसका शव पानी में उपलाता हुआ दिखायी दिया. बालक के शव को पानी से निकालकर इलाज के लिए निजी क्लीनिक में ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया. पंचायत के मुखिया रविशंकर द्वारा घटना की सूचना सीओ व थाना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय के निर्देश पर सअनि श्यामनंदन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया. इधर, सीओ सतीश कुमार के निर्देश पर पंचायत के राजस्व कर्मचारी प्रियांशु कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे. सीओ ने बताया कि सरकारी प्रावधान के अनुसार मृत बालक के परिजन को सहायता उपलब्ध करायी जाएगी. मृत बालक दो भाइयों में बड़ा था. एक बहन उससे बड़ी व एक छोटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >