डुमरा में अर्धविक्षिप्त पुरुष का शव का बरामद

डुमरा थाना क्षेत्र के लगमा स्थित सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच 77 पर शनिवार की देर रात पुलिस ने सड़क किनारे

सीतामढ़ी. डुमरा थाना क्षेत्र के लगमा स्थित सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच 77 पर शनिवार की देर रात पुलिस ने सड़क किनारे से एक लावारिश शव बरामद किया है. इसे पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि देर शाम सड़क किनारे शव मिलने की सूचना मिली थी. इसके बाद मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की. जांच के दौरान पता चला कि मृतक अर्द्धविक्षिप्त था और बीते दो दिनों से उक्त जगह पर घुम रहा था. थानाध्यक्ष ने बताया कि अबतक शव की पहचान नही हुई है. पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >