Sitamarhi : विशेष कैंप की तिथि एक सितंबर तक

विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 के तहत प्रारूप मतदाता सूची 01 अगस्त 2025 को प्रकाशित कर दिया गया है.

परिहार.

विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 के तहत प्रारूप मतदाता सूची 01 अगस्त 2025 को प्रकाशित कर दिया गया है. विशेष कैंप की तिथि 2 अगस्त 2025 से 01 सितंबर 2025 तक, प्रत्येक दिन (सोमवार से रविवार) तक प्रखंड मुख्यालय में लगाया जाएगा. बीडीओ सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी आलोक कुमार ने बताया यदि प्रारूप मतदाता सूची में नाम है और यदि प्रविष्ठियां में कोई गलती है, तो फॉर्म 8 भरकर सुधार कराएं. यदि दस्तावेज अभी तक जमा नहीं किए हैं, तो बीएलओ या प्रशिक्षित वॉलंटियर्स की सहायता से जल्द जमा करें. यदि प्रारूप मतदाता सूची में नाम नहीं है. फॉर्म 6 के साथ उपयुक्त घोषणापत्र और जरूरी दस्तावेज जमा करें. अगर आप 01 जुलाई 2025 तक 18 वर्ष के हो चुके हैं या 1 अक्टूबर 2025 तक हो जायेगें, तो फॉर्म 6 के साथ घोषणापत्र जमा कर नाम जुड़वाएं. सभी फॉर्म ईसीआई और सीईओ बिहार की वेबसाइट, ECINET तथा बीएलओ के पास उपलब्ध है. आप इन फॉर्म को ऑनलाइन भर सकते हैं या अपने बीएलओ के माध्यम से जमा कर सकते हैं. बिहार के बाहर के आवेदक के संदर्भ में प्रारूप-8 के साथ घोषणा पत्र (Annexure-D) भी संलग्न करना होगा. ऐसे आवेदक, जिनका नाम बिहार के बाहर किसी और अन्य राज्य की निर्वाचक सूची में दर्ज है और अपना नाम बिहार की निर्वाचक सूची में स्थानांतरित कराना चाहते हैं, उन्हें निर्धारित प्रारूप-8 के साथ घोषणा पत्र (Annexure-D) भी संलग्न करना होगा. मौके पर आरडीओ मनिष आनंद, बीपीआरओ ज्ञानेंद्र कुमार झा, मारुफ आलम व विजय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ पिछले 17 वर्षों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक दोनों माध्यमों में सक्रिय रहे हैं. एक खोजी पत्रकार के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है. भ्रष्टाचार, अपराध एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे हमेशा सामाजिक सरोकारों और आम लोगों की समस्याओं को निष्पक्ष, निर्भीक और जनपक्षधर तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >