तीन हजार रुपये के वेतन वृद्धि से भड़के कचहरी सचिव

डुमरा हवाई फील्ड में बुधवार को डुमरा ग्राम कचहरी सचिव संघ की बैठक उदय कुमार के संयोजन में हुई.

सीतामढ़ी. डुमरा हवाई फील्ड में बुधवार को डुमरा ग्राम कचहरी सचिव संघ की बैठक उदय कुमार के संयोजन में हुई. कचहरी सचिवों ने कहा कि वे लोग वर्ष 2007 से ग्रामकचहरी के कार्य प्रत्येक पंचायत में संधारित करते आ रहे हैं, जिससे जनता को सुलभ न्यास मिलता आ रहा है. पूरे बिहार में लाखों मामलों का निष्पादन हुआ है और व्यवहार एवं उच्च न्यायालयों के बोझ को कम किया है, लेकिन पिछले 18 वर्षों से जनता के साथ न्याय करने वाले कचहरी सचिवों के साथ सरकार अन्याय कर रही है. दो सितंबर 2025 को तीन हजार रुपये की वृद्धि हुई है, वह भी दस वर्ष बाद कर नौ हजार रुपये निर्धारित किया गया है, जो सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी से भी कम है. इससे कचहरी सचिवों में काफी नाराजगी और आक्रोश है. कचहरी सचिवों ने सरकार से पुनर्विचार करने का आग्रह करते हुए कहा कि कम से कम न्यूनतम मजदूरी के अनुसार 18 वर्षों की सेवा अनुभव का लाभ तथा राज्यकर्मी का दर्जा देने का काम सरकार करें. नहीं तो सभी ग्राम कचहरी सचिव कार्यों को पूर्णतया बंद कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे. मौके पर डुमरा के सचिव उदय कुमार, रीगा के संजय कुमार, सुरसंड के रविंद्र कुमार व राजीव कुमार, रीगा की अर्चना कुमारी, सुरसंड के हिमांशु शेखर, सरिता कुमारी, रानी देवी, रीगा के संतोष कुमार व संजीव कुमार, बेलसंड की बबिता कुमारी, रीगा का शोभा कुमारी व माधुरी कुमारी समेत विभिन्न प्रखंड क्षेत्रों के कचहरी सचिव मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >